लोहरदगा।झारखंड के लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड के बंडागांई गांव के युवक संदीप उरांव ने दो युवतियों के साथ सात फेरे लेकर चर्चाओं में आ गया है।संदीप का दो युवतियों के साथ पिछले तीन और एक सालो से प्रेम प्रसंग चल रहा था।इनमें से पहली प्रेमिका से बच्चा भी है। दोनों प्रेमिकाओं से संदीप का कई बार विवाद भी हुआ। मामला जब गांव तक पहुंचा तो रविवार को बंडागांई में गांव वालों ने सामाजिक बैठक कर दोनों युवतियों के साथ संदीप की शादी करा दी। विवाह समारोह में गांव के लोग,परिजन और युवती का बच्चा भी शामिल हुआ।





प्रखंड के आकाशी पंचायत के बंडागां‌ई पतराटोली निवासी युवक संदीप उरांव का प्रेम प्रसंग पिछले तीन वर्षों से गडरपो पंचायत के धनामुन्जी गांव निवासी कुसुम लकड़ा से चल रहा था।विवाह से पहले ही दोनों का एक बेटा भी है।दूसरी युवती बगड़ू पंचायत के पतरातू महतो टोली निवासी स्वाति कुमारी के साथ उसी युवक का प्रेम प्रसंग एक वर्ष पहले से चल रहा था।दोनों की मुलाकात बंगाल के ईंट-भट्ठा में मजदूरी करने के दौरान हुई थी।





एक युवक के साथ दोनों युवतियों का प्रेम प्रसंग रहने के कारण कई बार विवाद हो रहा था। मामला शांत नहीं हो रहा था। इसके बाद गांव वाले और घरवालों की सहमति से दोनों युवतियों का विवाह रविवार को सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार संदीप उरांव के साथ कुसुम और स्वाति का विवाह रचाया गया। एक मंडप में संदीप के द्वारा दो युवतियों के साथ विवाह रचाने की घटना ने इसे चर्चा में ला दिया।