रांची। गुरु महाराज के जनसेवा के 50 स्वर्ण (स्वर्णिम) वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे 151जोडों का आदर्श विवाह के रजिस्ट्रेशन फार्म का विमोचन एव रजिस्ट्रेशन का कार्य प्रारंभ। पूर्णब्रह्म परमात्मा की अपार कृपा श्री राज श्यामा जी महाराज एवं संत शिरोमणी श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज के आशीर्वाद से प्रणामी समाज के सेवाभावी सदस्यों के सहयोग से अगामी 8 जनवरी 2023 रविवार को संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्ण मंदिर के प्रांगण मे 151 जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह करायेगा।





संस्था के सदस्यों ने रजिस्ट्रेशन फार्म का विमोचन कर रजिस्ट्रेशन का कार्य प्रारंभ किया। संस्था के सदस्यों ने आदर्श सामुहिक विवाह हेतु 29 जोड़ों का सफल रजिस्ट्रेशन किया गया।फार्म विमोचन कार्य में विशेष रूप संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी,प्रमोद सारस्वत, विशाल जालान, सज्जन पाडिया ओम प्रकाश सरावगी, सुरेश कुमार चौधरी,शिव भगवान अग्रवाल, बिष्णु सोनी, पवन पोद्दार (ताउ) एवं इनके अलावा संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे।यह सभी जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजू अग्रवाल) ने दी।