वरीय संवाददाता,रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिति के संस्थापक एवं संरक्षक संत शिरोमणि श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद महाराज के शिष्यों की एक अति आवश्यक बैठक विधा देवी अग्रवाल के निवास स्थान शिवगंज, हरमु रोड़, स्थित सत्संग भवन में बैठक का आयोजन परमपूज्य संत शिरोमणि श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद महाराज द्वारा प्रत्यके वर्ष होने वालीं श्रीमद भागवत कृष्ण कथा एवं 151 निर्धन जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह के आयोजन को लेकर हुई।





परमपूज्य संत शिरोमणि श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद महाराज का आशीर्वाद हमे पिछले 36 वर्षों से मिलता आ रहा है।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चार दिवसीय 6 जनवरी से 9 जनवरी 2023 तक भागवत भास्कर श्री श्री सदानंद महाराज अपनी सुमधुर वाणी से हम रांची वासियों को गीता प्रवचन, श्रीमद भागवत कृष्ण कथा भजनो एवं सत्संग का रसपान करायेंगे। संत शिरोमणि श्री श्री 1008 सदानंद महाराज के सानिध्य में 151 निर्धन जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह (रविवार) 7 जनवरी 2024 को संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्णा प्रणामी मंदिर के प्रांगण में प्रातः 08 बजे से 02 बजे तक होगा।





बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल ने की।बैठक मे संस्था के सह-संरक्षक विजय जालान,अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल,उपाध्यक्ष निर्मल जालान,राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल,सचिव मनोज कुमार चौधरी,अरविंद अग्रवाल, सज्जन पाडिया,प्रमोद सारस्वत,विशाल जालान,नन्द किशोर चौधरी, विष्णु सोनी, जयप्रकाश मित्तल,पवन पौदार,अमित पोद्दार,शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश चौधरी,अंजनी अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।यह सभी जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।