प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। सराढु पंचायत के हरैया गांव में निर्मित श्री शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय रुद्रचंडी महायज्ञ के भव्य आयोजन को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंगलदेव उर्फ मनोज यादव व संचालन महेंद्र महतो ने किया।





यज्ञ को सफल बनाने हेतु लोगों ने आपसी विचार- विमर्श किया। वहीं यज्ञ समिति ने ग्रामीणों से यज्ञ कार्यक्रम की पूरी रुपरेखा,जिसमें 13 से 17 मई के बीच जल यात्रा,मंडप पूजन,अधिवास,नगर भ्रमण, प्रवचन,हवण, पूर्णाहुति,भंडारा व भक्ति जागरण समेत अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों को बताया,जिसपर लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए रास्तों की साफ- सफाई, मेला स्थल निर्माण,वाहनों का पार्किंग व सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी समेत अन्य कार्यों का दायित्व लोगों को सौंपा गया। दूसरी ओर इस पुण्य कार्य में आमजनों की सहभागिता बढाने के उद्देश्य से कई टीमें श्रद्धालुओं के घर -घर जाकर साम्यर्थानुसार उनके दिए गए। दानों को संचित करते हुए यज्ञ कार्य में लगाया जाएगा ।





इस मौके पर स्थानीय मुखिया सीता देवी, उपमुखिया राजेश साव, पाली महतो, कामेश्वर यादव, अमृत महतो, अजय सिंह, मिक्कू सिंह, सुबोध सिंह, जयप्रकाश सिंह, छठु महतो, छकू महतो, बिनोद यादव, मेघनाथ यादव, नंदकिशोर घासी, नरेश यादव, नेमधारी महतो,संजय यादव समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।