वरीय संवाददाता
रांची। माघ मास के कृष्ण पक्ष की षट्तिला एकादशी के अवसर पर हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में बुधवार को विशेष अनुष्ठान किए गए। प्रातः 5:00 बजे पट खुलते ही एकादशी के शुभ अवसर पर भक्तों का आगमन प्रारंभ हो गया। सुबह 5:30 बजे मंगला आरती करके बाल भोग चढ़ाया गया। श्रृंगार आरती 8:30 बजे की गई। श्री श्याम मंदिर में विराजमान सभी देवी देवताओं का विशेष श्रृंगार किया गया।खाटू नरेश का नवीन बागा पोशाक पहनाया गया मौसम के अनुसार गरम पोशाक बागा पहनाकर कोलकाता से मंगाई गई फूलों की लाल सफेद पीला मैरून डालिया फूल गेंदा फूल, रजनीगंधा, तुलसीदल की मोटी मोटी फूल माला से खाटू नरेश का श्रृंगार किया गया।
श्री श्याम मित्र मंडल के महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने बताया कि मंदिर में विराजमान श्री श्यामेश्वर महादेव श्री हनुमान जी, श्री लड्डू गोपाल जी, श्री शालिग्राम जी, श्री गणेश जी रिद्धि सिद्धि, प्राचीन तैल चित्रों का गुरुजनों का विशेष श्रृंगार किया गया। सुगंधित गुलाब के इत्र से खाटू नरेश का मसाज किया गया। पंचमेवा का विशेष भोग अर्पित किया गया। संध्या बेला में श्री श्याम मंदिर के पट खुलते ही भक्तों की भारी भीड़ एकत्र होने लगी सभी दर्शन को आतुर थे। भक्तजन भावविभोर होकर खाटू नरेश का दर्शन कर रहे थे ।शत्ततिला एकादशी का मुख्य समारोह रात्रि 9:30 बजे से प्रारंभ हुआ।अशोक नगर निवासी हिरेंद्र बरनवाल, मंजू देवी बरनवाल, जुगनू पिंटू बरनवाल, स्वीटी बरनवाल ने खाटू नरेश की दिव्य पावन अखंड ज्योति प्रज्वलित कर केसरिया पेड़ा, काजू, अखरोट, किशमिश और बादाम सेवफल, नारियल, मघई पान का भोग समर्पित किया। हिरेंद्र वर्णवाल, मंजू देवी बरनवाल, जुगनू पिंटू बरनवाल, स्वीटी बरनवाल, याना वर्णवाल ने विशेष श्रृंगार सेवा, अन्नपूर्णा सरावगी ने रबड़ी प्रसाद सेवा, सुभाष रौनक पोद्दार ने घी,भूपेन्द्र सिंह ने पंचमेवा, राजेश सिंघानिया ने इत्र सेवा एवं एक भक्त ने गिरीगोला सेवा निवेदित की।
मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी के नेतृत्व में तीन घंटे का भजन कीर्तन प्रारंभ हुआ। श्रवण ढानढनिया, साकेत ढानढनिया, अनुज मोदी, सलज अग्रवाल, सोनू ,पवन शर्मा, तनय कठपाल, किशन शर्मा, पंकज गाड़ोदिया, अनिल नारनौली ने श्री श्याम दरबार में मनभावन भजनों का श्री गंगा प्रभावित किया ।पूरा मंदिर परिसर खाटू नरेश की जय जयकारों से गूंज रहा था। भक्तजन खाटू नरेश की मस्ती में नाच गा रहे थे। देर रात महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर मंडल के महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, उपमंत्री अनिल नारनौली, पूर्व सांसद अजय मारू, रतन शर्मा, संजय सराफ ने सहयोग किया।
अमावस्या महास्नान एवं श्री श्याम भंडारा 21जनवरी को
शनिवार 21 जनवरी को बाबा श्री श्याम का अमावस्या का महास्नान होगा तत्पश्चात 8:30 बजे विशेष श्रृंगार महाआरती मंदिर परिसर में होगी। इस अवसर पर कोलकाता से विशेष रंग-बिरंगे सुगंधित मोटी मोटी फूल माला उसे बाबा को सजाया जाएगा एवं संध्या 4:30 बजे से 46 वां श्री श्याम भंडारा आयोजित होगा। मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी ने सभी श्याम प्रेमियों को आमंत्रित किया है।





