वरीय संवाददाता
रांची। श्री श्याम मित्र मंडल के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को 30वां श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा का संगीतमय सामूहिक पाठ का भव्य आयोजन किया गया।
श्री श्याम मित्र मंडल के महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने बताया कि इस अवसर पर कुम्हार टोली निवासी मुकेश बरनवाल ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती राधा बरनवाल के साथ महाबली बजरंगबली की अखंड पावन ज्योति प्रज्वलित करके केसरिया पेडा, चना गुड सेव फल कमा नारियल का भोग अर्पित कर चंदन वंदन करके सुगंधित इत्र चढ़ाया। बरनवाल परिवार ने श्री रामचरितमानस का पाठ वासियों का पूजन करके आशीर्वाद प्राप्त किया। मंडल के उपमंत्री अनिल नारनौली ने पूजन अनुष्ठान विधिवत संपन्न कराया।मंदिर के आचार्यों ने बरनवाल परिवार को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया।
मनीष सारस्वत, ओम शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ पाठ का श्रीगणेश किया। ढोलक- करताल के साथ उपस्थित सैकड़ों भक्तों से श्री सुंदरकांड- श्री हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ करवाया। भक्तजन भावविभोर होकर हनुमान जी महाराज की आराधना में लीन थे। बजरंगबली की जय जयकारों से पूरा श्याम मंदिर गूंज रहा था। अनेकों भजनों का भी गायन किया गया। पाठ का प्रारंभ श्री हनुमान चालीसा से व समापन भी श्री हनुमान चालीसा के पाठ से हुआ। भक्तजनों ने सामूहिक महाआरती करके अपने अपने लिए सुख-समृद्धि की प्रार्थना की सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया।
सुभाष रौनक पोद्दार श्रवण ढाढनिया, श्री राजेश सिंघानिया वह एक भक्त ने क्रमशः घी, चना प्रसाद, इत्र व गिरी गोला की सेवा निवेदित की। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, श्रवण ढाढनिया, अनिल नारनौली, गौरव अग्रवाल मोनू, कमल लोहिया, रतन शर्मा, प्रदीप मोदी ने व्यवस्था में सहयोग किया।
खाटू नरेश का केसर चंदन श्रृंगार कल
पौष अमावस्या महास्नान अनुष्ठान के बाद गुरुवार 29 दिसंबर को खाटू नरेश का केसर चंदन का तिलक श्रृंगार किया जाएगा। नवीन पोशाक पहनाया जाएगा तथा फूलों का विशेष भव्य सिंगार करके पंचमेवा का भोग लगाया जाएगा।उपरुक्त सभी जानकारी मंडल के मंत्री गौरव अग्रवाल मोनू ने दी।





