विशेष संवाददाता





रांची। श्री श्याम मित्र मंडल का 51वां स्थापना दिवस सह रंग रंगीलो पंच दिवसीय श्री श्याम अमृत महोत्सव की शुरुआत मंगलवार से होगी। सभी आयोजन हरमु रोड के श्री श्याम मंदिर में होंगे। पंच दिवसीय महोत्सव की तैयारी जोर शोर से चल रहीं है। मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी और संयोजक गौरव अग्रवाल मोनू की अगुवाई में सभी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्री श्याम मंदिर में कार्यकर्ताओं की बैठकें प्रतिदिन हो रहीं है।





मंडल के महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने बताया कि मंगलवार को प्रातः 10 बजे श्री गणेश पूजन, महायज्ञ ( हवन ) ध्वज स्थापना का अनुष्ठान का आयोजन होगा। यजमान श्रेष्ठ हनुमान शरण सिंघानिया के सुपुत्र राजेश, सारिका व हर्ष सिंघानिया अपने परिवार के साथ श्री गणेश पूजन अनुष्ठान विधिवत करवाएंगे। दोपहर 3 बजे से 39वां श्री सुंदरकांड - श्री हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ का आयोजन होगा। धनबाद के प्रसिद्ध पाठ वाचक पंकज मोदी व पंकज साँवरिया अपने सहयोगियों के साथ भगतजनों से पाठ करवाएंगे। 400 से ज्यादा भगतजन श्री श्याम मंदिर में एक साथ बैठ कर पाठ करेंगें। कोकर निवासी उर्मिला जैन, अजय जैन अपने परिवार के साथ बजरंगबली की अखण्ड पावन ज्योति प्रज्जवलित करके केशरिया बुदियां, भुजिया, पेड़ा, चना, गुड़, फल का प्रसाद अर्पित करेंगे।प्रथम दिवस के कार्यक्रम के लिए अनिल नारनौली व संजय सराफ को संयोजक मनोनीत किया गया है।





751 ध्वजा (निशान )शोभायात्रा बुधवार को





श्री श्याम मित्र मंडल के पंचदिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को 751 ध्वजा ( निशान ) की शोभायात्रा हरमु रोड के मारवाड़ी भवन से दोपहर एक बजे प्रारम्भ होगी। यह शोभायात्रा 01-03-2023 बुधवार दोपहर एक बजे मारवाड़ी भवन से प्रारम्भ होकर रातु रोड, किशोरी यादव चौक, महाबीर चौक, गांधी चौक, शहीद चौक, कोतवाली रोड़, जेजे रोड, डॉ राममनोहर लोहिया चौक, कार्टसराय रोड़ होते हुए हरमु रोड़ के श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी । 751 भगतों को श्री श्याम ध्वजा का कार्ड वितरित कर दिया गया है। श्री श्याम मंदिर हरमु में अब तक विभिन्न भगतों के समूहों द्वारा लगभग 500 ध्वजा (निशान ) अर्पित किये जा चुके हैं। बुधवार को निकलने वाली ध्वजा शोभायात्रा रांची की सबसे बड़ी शोभायात्रा होगी। श्री श्याम बाबा को ध्वजा अर्पित करने वाले भगत्त अपनी -अपनी मनोकामनाएं पवित्र ध्वजा से निवेदित करते है। कलियुगी देव के भगतों को यह विश्वास है कि पवित्र ध्वज हूबहू खाटु नरेश मनोकामना सुनते हैं। खाटु नरेश सभी बातों को सुनकर अपने मुकुट में धारण कर भगतजनों का कल्याण करते हैं।





मंडल के कार्यकर्ता श्रवण ढाढ़निया, प्रदीप राजगड़िया,राजीव रंजन मित्तल, अजय मारु,श्याम सुन्दर शर्मा,पंकज गाडोड़ीआ, अमित सरावगी, विकास मोदी, स्नेह पोद्दार, रतन शर्मा, आशीष डालमिया, अनुज मोदी, रौशन खेमका, दिनेश अग्रवाल, अरविन्द सोमानी, आनन्द मालपानी, रौनक पोद्दार, किशन शर्मा, विशाल पोद्दार, आशुतोष खैतान, कौशल मालपानी, प्रकाश सरावगी, निखिल नारनौली, सुरेन्द्र तोशनीवाल, मनोज खेतावत, स्नेहा पोद्दार, रमा सरावगी, वेद भूषण जैन, श्याम सुन्दर जोशी सहित पचासो कार्यकर्ता महोत्सव की तैयारी में लगे हुए हैं।