विशेष संवाददाता





रांची।श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में खाटू धाम की अनुपम यात्रा में गए मंडल के सदस्यों ने गुरुवार को खाटू स्थित मंडल के विश्राम भवन में बाबा श्री श्याम की अखंड ज्योति पाठ की। राजस्थान के प्रसिद्ध पाठ वाचक तेजू जी ने व्यासपीठ से अखंड ज्योत पाठ का सभी से करवाया।इस अवसर पर बाबा श्याम की अखंड ज्योति प्रज्वलित करके पाठ प्रारंभ किया गया। मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी के नेतृत्व में केसरिया होली उत्सव मनाया गया।