विशेष संवाददाता





रांची। गुरू महाराज के जनसेवा को समर्पित जीवन के स्वर्णिम 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मकर संक्रांति एवं सेना दिवस के अवसर पर रविवार को शहर के पुंदाग स्थित संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी (राधा-कृष्ण) मंदिर के प्रांगण में श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट संस्था के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, ओमप्रकाश सरावगीं ,विशाल जालान एव पुर्णमल सर्राफ के द्वारा जरूरतमंदों, श्रद्धालुओं, अभावग्रस्त परिवार के सदस्यों व मंदिर के सामने के गुजरने वाले राहगीरों एवं बच्चों के बीच 68वें निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का उद्धाटन कर वितरण शुरू किया गया।





संस्था के सदस्यों ने श्री राज श्यामा जी (राधा-कृष्ण) भगवान एव गुरू महाराज की फोटो पर चंदन वंदन कर अन्नपूर्णा भंडारे का प्रसाद अर्पित कर वहां उपस्थित महिलाओं और पुरूष श्रद्धालुओं को चंदन का तिलक करने भजन संकीर्तन कर आज के 68 वें श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का वितरण शुरू किया गया।





रविवार को लगभग 1500 से ज्यादा श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं जरूरतमंदों ने श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भोजन भंडारे में दही, चुड़ा का फोवा (पुलाव) मटर की घुघनी, मिक्चर का पैकेट एवं तिलकुट का वितरण कर सेवा की गई।मिक्चर के पैकेट का वितरण संस्था के विशाल जालान के सहयोग से 1500 पैकेट मिक्चर का वितरण भंडारे में किया गया।





अन्नपूर्णा भोजन प्रसाद भंडारे की सेवा में संस्था के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, पुर्णमल सर्राफ,ओम प्रकाश सरावगी,बिजय अग्रवाल, बिष्णु सोनी नन्द किशोर चौधरी, सुरेश भगत, विशाल जालान, ज्ञान प्रकाश शर्मा, मनीष सोनी, चन्द्रदीप साहु,परमेश्वर साहु महिला समिति की बिमला मिश्रा, उर्मिला पाडिया सुनीता अग्रवाल,अमिता जालान सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।यह जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजु अग्रवाल ने दी।