प्रतिनिधि,सिंदरी। बीआईटी सिंदरी के छात्रों द्वारा चलाई जाने वाली संस्था प्रयास इंडिया का वार्षिकोत्सव रेनबो‌ 23 से 30 अप्रैल तक चलेगा। इसकी जानकारी संस्था से जुड़े स्वयंसेवकों ने दी। इस साल के कार्यक्रम का विषय वन अर्थ, वन फैमिली और वन फ्यूचर है।कार्यक्रम का आरंभ 23 अप्रैल को खेलकूद प्रतियोगिता खेलो इंडिया खेलो के साथ होगा। इसके साथ 24 अप्रैल को रैली और नुक्कड़ नाटक, 25 अप्रैल को क्विज प्रतियोगिता, 26 को सुर संग्राम, 27 को डांसिंग स्टार, 28 को पॉट पेंटिंग का आयोजन किया जायेगा।





कार्यक्रम का समापन 30 अप्रैल को मेगा नाइट के साथ किया जायेगा, जिसमें संस्था और आसपास के विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रस्तुति देंगे। संस्था से जुड़े लोगों ने बताया कि वार्षिक उत्सव का मुख्य उद्देश्य संस्था में पढ़ रहे छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मौका प्रदान करना और एक मंच देना है।