प्रतिनिधि,गिरिडीह। रांची में 11 अप्रैल को आयोजित हेमंत सरकार हटाओ और झारखंड बचाओं रैली के तहत सचिवालय घेराव की तैयारी को लेकर सोमवार को निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और रैली में अधिक से अधिक संख्या में गिरिडीह से कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम लोगों के शामिल होने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिला महामंत्री के अलावे संत कुमार लल्लू, ओमप्रकाश गुप्ता, संजय सिंह, इनोद कुमार सहित कई भाजपाई मौजूद थे।
बैठक के दौरान निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी ने कहा कि वर्तमान समय में झारखंड की स्थिति काफी दयनीय हो गई है।चारों तरफ सिर्फ भ्रष्टाचार का आलम छाया हुआ है,गरीबों की जमीने लूटी जा रही है,जल और जंगल को पूरी तरह से बर्बाद किया जा रहा है, जिसे भाजपा कभी बर्दास्त नही कर सकती है। उन्होंने कहा कि इस भ्रष्ट सरकार के खिलाफ रांची में आहुत रैली में गिरिडीह से करीब दस हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होने के लिए रांची जायेंगे।





