प्रतिनिधि,चतरा। बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए केन्द्र सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में 11 जनवरी से 17 जनवरी 2023 तक सम्पूर्ण चतरा जिला में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पूरे जिले भर में आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश से जागरूकता रथ को रवाना किया गया।चतरा महाविद्यालय चतरा में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन, रन फॉर रोड सेफ्टी कार्यक्रम समेत कई अन्य कार्यक्रम का आयोजन कर आम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के अक्षरशः अनुपालन करने हेतु जागरूक किया गया।
इसी कड़ी में मंगलवार को अंतिम दिन जिला परिवहन कार्यालय द्वारा जिले के बस स्टैंड, नगमा, पुराना पेट्रोल पंप समेत अन्य स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों को जागरूक किया गया।





