प्रतिनिधि, रामगढ़। मुख्य अतिथि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन टीचर्स ट्रेनिंग लारी की प्राचार्या डॉक्टर सुनीता गुप्ता,विद्यालय के सचिव विजय प्रभाकर, प्रशाश्निक अधिकारी जय प्रकाश कशेरा, प्रधानाचार्या झुनको कुमारी, उप प्रधानाचार्या सुजाता कुमारी, आदित्य भारती, नेहा वर्मा, स्वेता कुमारी, जूही कुमारी, सुप्रिया कुमारी,नीलम कुमारी तथा अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं तथा छात्र छात्राओं की उपस्थिति में कार्यक्रम को सफल बनाया गया। कंप्यूटर लैब इंचार्ज उजाला कुमारी को नियुक्त किया गया।





मुख्य अतिथि ने कंप्यूटर के महत्व को बताते हुए कहा कि आधुनिक समय में बिना कंप्यूटर के जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती है।कंप्यूटर का उपयोग ऑनलाइन शिक्षा और अनुसंधान के लिए किया जा सकता है । इंटरनेट की मदद से छात्र अपनी परियोजनाओं, असाइनमेंट के बारे में उपयोगी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।





विजय प्रभाकर ने कहा कि विद्यालय के छात्र छात्राओं को कंप्यूटर लैब की सौगात मिली है।यहां बच्चों को बेसिक एजुकेशन तो पहले से ही दी जा रही है, लेकिन अब कंप्यूटर शिक्षा में इन बच्चों को दक्ष बनाने के लिए काम किया जा रहा है।