प्रतिनिधि,साहिबगंज। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राम निवास यादव द्वारा जानकरी दी गई है कि जिला अंतर्गत सभी अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्र का वर्ष 2023 के लिए वार्षिक भौतिक सत्यापन किया जाना है।इस संबंध में उन्होंने जिला अंतर्गत सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी को निर्देश दिया है कि अनुज्ञप्ति बुक तथा शस्त्र के साथ अपने निकटवर्ती पुलिस थाना में निर्धारित तिथि को प्रस्तुत होकर शस्त्र का भौतिक सत्यापन कराना सुनिश्चित करेंगे ।





आगे उन्होंने बताया कि किसी कारणवश अनुज्ञप्ति धारी 15.04.2023 (शनिवार) को शस्त्र का भौतिक सत्यापन नहीं करा पाते हैं तो दिनांक 18.04.2023 (मंगलवार) को निश्चित रूप से उपस्थित होकर शस्त्र का सत्यापन कराएंगे।





यहां तथा इनके द्वारा करा सकते हैं शस्त्र सत्यापन





साहिबगंज नगर थाना अंतर्गत 15 एवं 18 अप्रैल 2023 को नगर थाना परिसर में मोहम्मद अब्दुस समद, अंचलाधिकारी, सौरभ कुमार परीक्ष्यमान, उप समाहर्त्ता से करा सकते हैं ।





जिरवाबाड़ी थाना अंतर्गत 15 एवं 18 अप्रैल 2023 को जिरवाबाड़ी थाना परिसर में दिलीप टुडू, प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी बोरियो से सत्यापित कराया जा सकता है ।





मुफस्सिल थाना अंतर्गत 15 एवं 18 अप्रैल 2023 मिर्जाचौकी थाना परिसर में सुबोध कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी साहिबगंज से करा सकते हैं।





मिर्जाचौकी थाना अंतर्गत 15 एवं 18 अप्रैल 2023 मिर्जाचौकी थाना परिसर में नरेश मुंडा, अंचलाधिकारी मंडरो से करा सकते हैं।





बोरियो थाना अंतर्गत 15 एवं 18 अप्रैल 2023 को बोरियो थाना परिसर में दिलीप टुडू, प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी बोरियो से करा सकतें हैं।





तालझारी थाना अंतर्गत 15 एवं 18 अप्रैल 2023 को तालझारी थाना परिसर में साइमन मरांडी, अंचलाधिकारी तालझारी से करा सकते हैं।





तीनपहाड़ थाना अंतर्गत 15 एवं 18 अप्रैल 2023 को तीनपहाड़ थाना परिसर में साइमन मरांडी, अंचलाधिकारी तालझारी से करा सकते हैं।





राजमहल थाना अंतर्गत 15 एवं 18 अप्रैल 2023 को राजमहल थाना परिसर में प्रीति लता किस्कु, अंचलाधिकारी राजमहल से करा सकते हैं।





राधा नगर थाना अंतर्गत 15 एवं 18 अप्रैल 2023 को राधा नगर थाना परिसर में राहुल देव, प्रखंड विकास पदाधिकारी उधवा से करा सकते हैं।





बरहरवा थाना अंतर्गत 15 एवं 18 अप्रैल 2023 को बरहरवा थाना परिसर में समीर अल्फ्रेड मुर्मू, अंचल अधिकारी बरहरवा से करा सकते हैं।





कोटलपोखर थाना अंतर्गत 15 एवं 18 अप्रैल 2023 को कोटलपोखर थाना परिसर में सुमन कुमार सौरव, प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी पतना से करा सकते हैं।





रांगा थाना अंतर्गत 15 एवं 18 अप्रैल 2023 को रांगा थाना परिसर में सुमन कुमार सौरव, प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी पतना से सत्यापन करा सकते हैं।





बरहेट थाना अंतर्गत 15 एवं 18 अप्रैल 2023 को बरहेट थाना परिसर में सोमनाथ बनर्जी, अंचलाधिकारी बरहेट से शस्त्र सत्यापन करा सकते हैं।