समाजसेवी स्व.नवलकिशोर प्रसाद लाला की 28वीं पुण्यतिथि मनाई गई





पुत्र प्रदीप चन्द्र लाला एवं पुत्रवधू पुष्पा लाला ने किए श्रद्धासुमन अर्पित





प्रतिनिधि,गोला। बुधवार को गोला कदमतर निवासी सह समाजसेवी स्व. नवलकिशोर प्रसाद लाला की 28वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनके तृतीय पुत्र प्रदीप चन्द्र लाला एवं पुत्रवधू पुष्पा लाला ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।





स्व. लाला सन 1978 को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के अरगड्डा कोलियरी से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के पश्चात वे अपने निवास स्थान कदमतर(गोला) में मृत्युपर्यन्त रहे। वे आजीवन सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर अपनी सहभागिता प्रस्तुत किया करते थे तथा युवाओं को इसके लिए प्रेरित भी करते थे। उनके पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अलख कुमार सिन्हा, मुरारी मोहन गुप्ता, अक्षय अग्रवाल, कुँवर कुमार बक्शी, शैलेश चन्द्र लाला, उदय चन्द्र लाला, लाला चन्द्रमोहन, देवेन चन्द्र लाला, संजय लाला, संदीप लाला, प्रतीक गौरव, प्रतीक रौनक, सौरभ सिन्हा( लक्की), स्नेहा सिन्हा(रिक्की), रोहित सहित कई अन्य शामिल है।