प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा)। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पिपरवार में रुद्राभिषेक और हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। विद्यालय के आचार्य विष्णुकांत पाठक ने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर रुद्राभिषेक के पश्चात हवन का कार्यक्रम कराया। रुद्राभिषेक और हवन यज्ञ के साथ नये सत्र की शुरुआत गई।
इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अभिमन्यु पासवान, रोहित कुमार गुप्ता दिलीप सिंह, अजय सिंह श्याम देव, अजेश कुमार पांडे, तरुण कुमार देव,राहुल कुमार,अजय सिंह, सुरेंद्र पांडे, सरोज कुमार राय, रेखा राय, चंद्रमा पांडे , अभिभावक अनिल कुमार तिवारी विद्यालय के भैया बहनों ने रुचि पूर्वक भाग लिया।
स्कूल के कृतिवेश, आयुष कुमार गुप्ता, ऋषि रिया साहा, दिव्या कुमारी, अपर्णा कुमारी विद्यालय के कर्मचारी वलविंदर सिंह, धनजी राम, सरिता देवी ने खीर निर्माण में अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम के पश्चात पार्थिव शिवलिंग का विधि पूर्वक विसर्जन किया गया। भैया बहनों के बीच खीर महाप्रसाद बांटा गया।





