सरायकेला।झारखंड के सरायकेला जिले के कुचाई जंगल में शुक्रवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए हैं। मौके से पुलिस को एके 47 और एके 56 सहित भारी मात्रा में हथियार मिले हैं। नक्सलियों की अभी पहचान नहीं हुई है।
एख करोड़ का इनामी अनिल दा के छिपे होने की थी खबर
पिछले दो दिनों से एक करोड़ का कुख्यात नक्सली अनिल दा का जंगल में छिपे होने की सूचना पर पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला जिले की पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रही थी।
मारे गए दो माओवादी
सरायकेला-खरसावां में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के कोबरा, झारखंड जगुआर और राज्य पुलिस के एक संयुक्त अभियान के दौरान ये माओवादी मारे गए।
कोल्हान संभाग के उप महानिरीक्षक अजय लिंडा ने से कहा कि कुचाई थाना क्षेत्र के बरुदा जंगल में एक अभियान के दौरान सीपीआई (माओवादी) के दो सदस्य मारे गए।
हथियार बरामद
उन्होंने बताया कि बल ने शवों को बरामद कर लिया है और उनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी मिला है। उन्होंने कहा कि अंतिम जानकारी मिलने तक सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी थी।





