सलमान खुर्शीद की किताब सनराइज ओवर अयोध्या पर मचा बवाल,ISIS और बोको हर से की हिंदुत्व की तुलना
सलमान खुर्शीद की किताब सनराइज ओवर अयोध्या पर मचा बवाल, ISIS और बोको हरम से की हिंदुत्व की तुलना <Br/> <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव के पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की अयोध्या से जोड़कर लिखी गई किताब पर सियासी हंगामा शुरू हो गया है।सोशल मीडिया पर भी किताब को लेकर तमाम शिकायतें हो रही हैं।वाराणसी, लखनऊ से लेकर दूसरे जिलों में सलमान खुर्शीद की किताब सनराइज ओवर अयोध्या- नेशनहुड इन आवर टाइम्स में हिंदुत्व आतंकवाद के मुद्दे पर विरोध बढ़ गया है। इस मुद्दे पर वकील विवेव गर्ग ने दिल्ली में सलमान खुर्शीद के खिलाफ शिकायत भी की है।
आपको बता दें कि सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या- नेशनहुड इन आवर टाइम्स में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकी संगठन की है।किताब में लिखा है कि सनातन और प्राचीन हिंदू धर्म को हिंदुत्व साइड कर रहा है।यह आईएसआईएस और बोको हरम आतंकी संगठन जैसा है।सलमान खुर्शीद ने लिखा है कि अयोध्या पर फैसले को पार्टी विशेष की जीत से जोड़कर दिखाया जा रहा है।
*कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब का कुछ हिस्सा*
हिंदू धर्म का स्तर काफी ऊंचा है। इसके लिए गांधीजी की प्रेरणा से बढ़कर कुछ नहीं है। हिंदुत्व पर नए लेवल लगाने को मैं क्यों मानूं? हिंदुत्व पर राजनीति करने वाले गलत हैं। आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हरम भी गलत हैं।
सलमान खुर्शीद ने अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर भी काफी कुछ लिखा है।किताब के द सैफ्रन स्काई चैप्टर पर सबसे अधिक बवाल है। चैप्टर में हिंदू धर्म के ऊपर कई बातें लिखी गई हैं।सलमान खुर्शीद ने कहा है कि रामराज्य सिर्फ एक धर्म विशेष तक सीमित नहीं है।यह काफी बड़ा और व्यापक है।रामराज्य और निजाम-ए-मुस्तफा एक जैसी है।सलमान खुर्शीद किताब के जरिए लोगों को सच बताना चाहते हैं।वो नहीं चाहते हैं कि इन शब्दों को सिर्फ एक धर्म विशेष से जोड़कर देखा जाए।
सलमान खुर्शीद की किताब की लॉन्चिंग पर पी चिदंबरम और दिग्विजय सिंह जैसे दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।सनराइज ओवर अयोध्या किताब पर पी चिदंबरम ने कहा कि 6 दिसंबर 1992 को जो कुछ हुआ वो गलत था।इस घटना से संविधान बदनाम हुआ और दो समुदायों के बीच अटूट खाई तैयार हो गई।सलमान खुर्शीद ने अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कहा कि जो होना था वो हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हमें मौका मिला है हम आपस में मिल-जुलकर रहना शुरू करें।
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

