विशेष संवाददाता,रांची। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा वसीयत गुमला जिला की एक दिवसीय बैठक प्रखंड मुख्यालय परिसर में हुई।बैठक में रांची के सांसद संजय सेठ द्वारा आंदोलनकारियों को असामाजिक तत्व कहे जाने का विरोध किया गया एवं ब्लॉक चौक के समीप उनका पुतला दहन किया।झारखंड आंदोलनकारियों ने नारा बुलंद करते हुए आक्रोश व्यक्त किए।
मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक एवं प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारियों से ही झारखंड का मान-सम्मान पहचान है।झारखंड के लिए लोगों ने अपनी शहादत किसी न किसी रूप से दी है। झारखंड के मान सम्मान एवं पहचान के साथ के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा।
संयोजक इजहार राही ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के की रक्षा करना हमारा दायित्व है। हमारी भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता बसिया प्रखंड अध्यक्ष भोला नाथ सिंह व संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन रतिया इंदवार ने की। मौके पर झारखंड आंदोलनकारी अल्फ्रेड आइंद, मरियम तोपनो , एथेन आइंद, बाहलेन आइंद, हीरालाल गोप. अमित बागवर्, पीसी बड़ाईक, रोज केरकेट्टा निरंजन आइद , समुएल सुरिन, सुनंत आइंद, इपिन आइंद सहित अन्य मौजूद थे।





