प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़। बीते 15 अप्रैल 2023 को हज़ारीबाग़ सांसद जयंत सिन्हा ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की थी। बैठक के दौरान हज़ारीबाग़ जिला कटकमदाग प्रखंड के ग्राम कुसुंभा की निवासी रजनी देवी सांसद को अवगत कराया की उनका पुत्र प्रियांशु कुमार (उम्र 5 वर्ष) पुत्र प्रियांशु पर 11 हज़ार बिजली के तार से गिरने व करंट लगने से उसकी मृत्यु हो गई थी।





जयंत सिन्हा ने इस पर संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन्हें सहयोग हेतु उचित मुआवजा दिया जाए। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से बच्चे के अभिभावक को 5 लाख का चेक सुपुर्द किया। अभिभावक ने इस कार्य के लिए सांसद जयंत सिन्हा के प्रति आभार प्रकट किया।