पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,सोनुवा। सोनुवा प्रखंड के दिग्गीलोटा गांव में बुधवार को नवनिर्मित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर किया।उदघाटन समारोह में पहुंची सांसद का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बच्चियों ने नृत्य और संगीत प्रस्तुत कर स्वागत किया।





इस मौके पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि इस भव्य विद्यालय भवन का शिलान्यास के बाद उदघाटन समारोह में शामिल होने पर खुशी महसूस कर रही हूं।उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील करते हुए कहा ये विद्यालय क्षेत्र के बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने में सहायक साबित होगा उन्हें विश्वास हैं।





सांसद जोबा माझी ने कहा सभी को शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य सरकार का हैं।इस दिशा में विद्यालय निर्माण के साथ शिक्षकों की बहाली और बच्चों के लिए कई योजनाएं चल रही हैं।





इस मौके पर जिला परिषद सदस्य सुहागी मुर्मू,आईटीडीए के निदेशक,एनपीसीसी के परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार समेत ग्रामीण और क्षेत्र के अभिभावक उपस्थित रहे।