प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सांसद विद्युत वरण महतो ने मंगलवार एनएचएआई के स्थानीय प्रोजेक्ट डायरेक्टर कर्नल एएस कपूर के सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय में आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया।सांसद ने उन्हें पुष्पगुच्छ देने के साथ-साथ शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही उनके सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना भी की।





इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि एएस कपूर के कुशल प्रशासकीय क्षमता एवं लक्ष्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ होने का ही परिणाम है कि आज पारडीह काली मंदिर से लेकर मोहलीशोल तक एनएच का सफल निर्माण संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि खासकर मानगो क्षेत्र में एनएच का कार्य करना अत्यंत चुनौतीपूर्ण था। मगर एएस कपूर ने पूरे लगन और मेहनत के साथ इस कार्य को अंजाम दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह कर्नल कपूर की ही देन है कि आने वाले समय में शहर वासियों को एक भव्य एलिवेटेड कॉरिडोर मिलने जा रहा है।





इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चितरंजन वर्मा, दीपू सिंह, विनोद राय, पप्पू सिंह, रविन्द्र सिंह सिसोदिया, उपेंद्र गिरी, सुशील पांडे, सुजीत श्रीवास्तव, संजीव कुमार समेत अन्य मौजूद थे।