प्रतिनिधि,जमशेदपुर। सांसद विद्युत वरण महतो ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन के निधन पर अपना शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान उनकी मां को अपने श्री चरणों में स्थान दें। साथ ही उन्होंने कहा कि ईश्वर प्रधानमंत्री समेत पूरे परिवार को दुख की इस घड़ी में दुख से उबरने में शक्ति प्रदान करें। ताकि पूरे परिवार के साथ साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सेवा यथावत और अनवरत करते रहे।