प्रतिनिधि,चतरा। बेतला चतरा संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी दिलीप कुमार साहू ने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न अलग-अलग जगहों पर जनजागरूकता अभियान में लातेहार जिला के बालूमाथ और लेस्लीगंज प्रखण्ड में भाई बन्धुओं से मिलकर शोषण, भ्रष्टाचार एवं अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाने और मिलकर एक बेहतर झारखण्ड का निर्माण करने पर चर्चा करते हुए कहा कि इसमें सभी से लोकतंत्र के उत्सव में बढ़ चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया गया। इस दौरान वृद्ध हों या महिलाएं अथवा युवा सभी ने आगमी लोकसभा में एक इमानदार व्यक्ति को जाकर वोट देने का वादा किया। हर वोट मूल्यवान है।इस दौरान इन्होंने लोगों को अपने मत का प्रयोग करने की सलाह दी गई। उन्हें बताया गया कि योग्य प्रत्याशी को ही वोट करें, जो समाज को सही दिशा दे और विकास करे।