प्रतिनिधि,चतरा। सदर थाना क्षेत्र के कैलाश नगर के वादी बाल विक्रम कुमार राणा पिता बालमुकुन्द राणा की शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम के जरिए तीस हजार रुपए की ठगी करने व मोटरसाइकिल लूटकर ले जाने के चार आरोपियों को चतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।





इस आशय की जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक मनोहर करमाली ने बताया कि वादी ने रविवार को स्थानीय थाना में आवेदन देकर कुल 8 अभियुक्त के विरूद्ध डरा धमका कर फोन पे के माध्यम से तीस हजार रूपया ठग लेने व घटना स्थल से मोटरसाइकिल लेकर भाग जाने का आरोप में दर्ज कराया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर कांड के त्वरित उदभेदन हेतु पु०नि० सह थाना प्रभारी सदर थाना चतरा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।





मनोहर करमाली ने बताया कि गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति ब्यान में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों में मो0 राजा उर्फ मजहर आलम ( 21 वर्ष) पे० मो० सहज आलम सा० नगवां थाना सदर,आदर्श कुमार राय उर्फ RDX आरडीएक्स उम्र करीब( 19 वर्ष) पे0 स्व० मुकेश राव सा० हुमरा थाना प्रतापपुर, आदित्य कुमार उम्र करीब (20 वर्ष)पे0 मुनी यादव सा0 सजना ब्लॉक रोड चतरा व मुकेश कुमार सोनी उर्फ शनीचर पेठ स्व० विनोद प्रसाद सोनी बाजार टांड चतरा का नाम शामिल है। इनके पास से रियल मी का स्मार्ट फोन- एक, टेक्नो स्पार्क कम्पनी का स्मार्ट फोन- एक, एक केटीएम ड्युन 200 में मोटरसाइकिल, जिसका रजि0 नं0 जे-01सीएम-9543,रेडमी कंपनी का स्मार्ट फोन-एक एवं टीवीएस अपाची मोटरसाइकल, जिसका रजि0 नं0 जेएच 13 एच 125 बरामद किया गया है। सभी अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई किया जा रहा है।छापामारी दल में पु०नि० सह थाना प्रभारी मनोहर करमाली, पु०अ०नि० निरंजन कुमार, सदर थाना,पु०अ०नि० दीपक रजक,पु०अ० नि० मनोज कुमार पाल सदर थाना,पु०अ०नि० सोनिया सोय एवं थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।