प्रतिनिधि,सिंदरी। साई मंदिर सिंदरी प्रांगण स्थित श्रीराम दरबार स्थापना के दो वर्ष 9 जून को पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार से अखण्ड हरिकीर्तन का शुभारंभ किया गया है, जिसकी पूर्णाहुति शुक्रवार को होगी।





साईं मंदिर कमेटी के सरंक्षक रविंद्र प्रसाद सिंह की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में अशोक सिंह, राजू पाण्डे, पवन शर्मा, रेणु सिंह, रानी सिंह, मंजू ठाकुर, राखी आदि लोग उपस्थित थे।