प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सिंटरिंग और पेलेटाइजिंग 2023 (आईसीएसपी) पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ जमशेदपुर शहर के बिस्टुपुर स्थित बेल्डीह क्लब में हुआ। इस दौरान सम्मेलन का उद्घाटन टाटा स्टील जमशेदपुर वर्क्स के वाइस प्रेसिडेंट, आयरन मेकिंग उत्तम सिंह ने किया। यह सम्मेलन टाटा स्टील द्वारा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स (आईआईएम), जमशेदपुर चैप्टर और पेलेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (पीएमएआई) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम प्रोसेस कंट्रोल में इनोवेशन और डीआरआई ग्रेड पेलेट्स के लिए चुनौतियों तथा अवसरों के साथ-साथ सिंटरिंग और पेलेटाइजिंग में परिचालन रख खाव में सर्वोत्तम अभ्यासों पर केंद्रित है। साथ ही यह ऊर्जा और उत्सर्जन के क्षेत्र में सस्टेनेबल समाधानों पर जोर भी देता है। कॉन्फ्रेंस में 50 से अधिक प्रमुख वैश्विक संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 250 प्रतिभागियों को एक साथ लाता है। जबकि उन्हें सिंटरिंग और पेलेटाइजेशन से संबंधित महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा, विचार-विमर्श, आदान-प्रदान और अन्वेषण करने के लिए एक विशेष तकनीकी मंच प्रदान करता है।
आईसीएसपी-2023 के पहले दिन एग्लोमेरेशन इंडस्ट्री और शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित पेशेवरों द्वारा कीनोट और व्याख्यान दिए गए। वहीं 19 जनवरी को चार तकनीकी सत्रों की योजना बनाई गई है। जिसमें प्रतिभागियों के 20 प्रेजेंटेशन शामिल होंगे।





