प्रतिनिधि,सिंदरी। सिंदरी जो एक औद्योगिक नगर के साथ दशकों से साथ रहने वालों के लिए एक परिवार की तरह है। यहां के बाजार में सभी लगभग एक दूसरे को दशकों से जानते- पहचानते हैं, जिसके कारण लोगों को किसी के परिचय या गायरेन्टर की आवश्यकता नहीं होती।एक छोटा ज्वेलरी दुकान वाला दिन दूना रात चौगुना तरक्की करने लगा, फिर विष्णु ज्वेलर्स से विष्णु प्लाजा बनाया नाम बदला और सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो जैसे जनप्रतिनिधियों से अपने प्रतिष्ठान का उद्घाटन करवा कर लोगों के बीच तामझाम कर ग्राहकों को ठगता था।
पिछले कुछ दिनों पहले संतोष वर्मा अपने बिज़नेस को चारों ओर पूरी तेजी से फैला रहा था, जिसके कारण लोगों की आंखों में एक चमक सी आ गयी कि इतनी जल्दी और तेजी से अपने बिज़नेस को एक्सपेंड कर रहा है तो जरूर इसके पीछे किसी का दिमाग और पैसा लगा होगा।संतोष वर्मा के मकड़जाल में अनेक लोग फंसकर लाखों रुपये भारी मुनाफा कमाने के लिए दे दिये, जो डूबते हुए नजर आ रहा है।
संतोष वर्मा के कारनामे का चर्चा सिंदरी के हर गली मोहल्ले में हो रहा है। लोगों का कहना है यह वर्मा तो सिंदरी का नटवरलाल निकला। पिछले कुछ दिनों पहले आईएम टाइप की एक फैमिली कंप्लेन की कि मेरा 4.50 लाख के गहना जो संतोष वर्मा ने दिया था, वो सौ प्रतिशत सिटी गोल्ड है। इस बात को पहले संतोष वर्मा मानने से इनकार किया फिर जदोजहद के बाद वर्मा उन लोगों को दुकान पर बैठाया, फिर पुलिस में कंप्लेन ना करने की बात कही और गहना वापस करने की बात स्वीकार कर ली, जो दो दिनों के बाद कॉम्प्लैनर से सहमति बना कर मामला ठंढे बस्ते में डालने का पूरा प्रयास किया। इस बाबत वो बैंक में अपने आप को कंगाल साबित करने की बात कही। इतना ही नही बल्कि कुछ लोगों ने कहा कि संतोष वर्मा प्लानर था, जो स्कीम बनाता था और लोगों को गुमराह कर के उनका पैसा पर भारी व्याज प्रति माह देने का लोभ दे कर उनके पैसे को अपने कब्जे में ले कर अन्य बिज़नेस में लगा कर मोटा पैसा कमाता था। संतोष वर्मा ने दर्जनों लोगों के गाढ़ी कमाई को हड़प कर अब अपने- आप को कंगाल कह रहा है। इतना ही नहीं बल्कि वो अपनी जान पर खतरा की असंका वरीय पुलिस अधिकारी से की है।





