प्रतिनिधि,पतरातू। सीआईएसएफ यूनिट पीवीयूएनएल के द्वारा अग्निसमन सेवा सप्ताह 14 से 30 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को डीएवी पब्लिक स्कूल पतरातू में अग्निशमन का प्रदर्शन और प्रशिक्षण स्कूली बच्चों को दिया ।
इंस्पेक्टर फायर एके शर्मा, एएसआई फायर देवेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल फायर लाल बहादुर ,कांस्टेबल फायर राम कृष्ण हुजांग ,कास्टेबल डीसीपीओ सुनील कुमार द्वारा फेस्ट एड फायर फाइटिंग, एलपीजी सेफ्टी, होम फायर सेफ्टी, उचित अग्नि सामको का चुनाव, और इनका उचित प्रयोग, अग्नि समान प्रदर्शन स्कूल के बच्चो को दिखाया।
स्कूल के प्राचार्य मनीष कुमार सिन्हा द्वारा पुष्प गुच्छ दे कर अतिथियों का स्वागत किया गया। साथ ही अग्नि से बचाव के तरीकों का विस्तार से बताया गया। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक गण, जिनमें कुमार अनिल सिंह , खेल शिक्षक प्रमोद पाठक, पीके झा, विनय पाठक,केके शर्मा, सुधीर कुमार सिंह, एसके चौधरी, राकेश चौधरी, अनिल सिंह, आर सी महतो, मीना मिश्रा, बिपाशा घोष, वीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, संगम ,पूजा सिंह, मनीषा घोषाल, जकी अनवर, विनोद पाठक सहित छात्र छात्रा उपस्थित थे।





