प्रतिनिधि,चतरा। चतरा महाविद्यालय के समीप अवस्थित 190 वाहिनी केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल एवं नेहरू युवा केंद्र द्वारा 14वीं आदिवासी युवा सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत 23 जनवरी से 29 जनवरी तक अलीपुर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में नक्सल प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों से 10 लड़के एवं 10 लड़कियों को भाग लेने के लिए भेजा गया।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 190 वाहिनी के कमांडेंट मनोज कुमार,द्वितीय कमान अधिकारी एमडी यासिर अब्बासी एवं नेहरू युवा केंद्र के उप निदेशक ललिता कुमारी की उपस्थिति मे उक्त प्रतिभागियों को चतरा से अलीपुर दिल्ली के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ताकि सभी प्रतिभागी अपने क्षेत्रों का सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इससे पहले मैसूर, चंडीगढ़, और कोच्ची के लिए भी प्रतिभागी इस कार्यक्रम के लिए भेजे जा चुके हैं।
यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र संगठन के द्वारा गृह मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।इस कार्यक्रम मे भारत के पिछड़े क्षेत्र के 06 राज्यों से 200 आदिवासी युवा भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्र के आदिवासी युवायों को अन्य बिकसित राज्य का भ्रमण करवाकर वहां के बिकास योजनाओं से एवं युवा कार्यक्रम से अवगत कराना हैं ताकि ये अपने क्षेत्र मे समाज के मुख्य धारा से जुड़कर अपना विकास कर सकें।इस कार्यक्रम के बाद चतरा के और 80 युवाओं को 04 राज्य मे कार्यक्रम मे भाग लेने के लिए भेजा जायेगा।





