प्रतिनिधि,सिमडेगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के खतियानी जोहार यात्रा को सफल बनाने हेतु सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने शुक्रवार को प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल एवं हेली पैड का निरीक्षण किया। मौके पर विधायक ने उपस्थित एसडीओ महेंद्र कुमार, एसडीपीओ डेविड ए डोडराय, सदर बीडीओ अजय रजक, डीपीआरओ पंकज भगत, कार्यपालक पदाधिकारी मो शहजाद परवेज, सीओ प्रताप मिंज आदि अधिकारी को कई दिशा निर्देश दिए।





विधायक भूषण बाड़ा ने संबंधित अधिकारियों को सीएम के कार्यक्रम से पहले सभी तैयारियां समय सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के लिए पदाधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए एसडीपीओ को निर्देश दिया। कार्यक्रम के आयोजन हेतु पंडाल निर्माण, कुर्सी, स्टॉल एवं अन्य व्यवस्था हेतु भी पदाधिकारियों को निर्देश दिया।





मौके पर पाकरटांड़ जिप सदस्य जोसिमा खाखा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की,विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह,बांसजोर जिप सदस्य समरोम पॉल तोपनो, प्रदीप केसरी, युवा कांग्रेसी आकाश सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा सीता एक्का, अजित लकड़ा, शिशिर मिंज, उप प्रमुख सिलबेसतर बघवार आदि उपस्थित थे।