लखनऊ।पसंदीदा फिल्म अभिनेता या खिलाड़ी के फैंस को आपने अक्सर उनके टैटू गुदवाए हुए देखा होगा,लेकिन नेताओं को लेकर टैटू गुदवाने की खबरें बहुत ही कम सामने आती हैं।उत्तर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए एक मुस्लिम युवक ने ऐसी दीवानगी दिखाई है,जो चारों तरफ चर्चा का विषय बन गई है।इस मुस्लिम युवक का नाम यामीन सिद्दीकी है और सीएम योगी को अपना आदर्श मानते है।यामीन ने अपने सीने पर सीएम योगी का टैटू गुदवाया है। 5 जून को सीएम योगी का जन्मदिन था। इसीलिए उन्हें विशेष उपहार देने के लिए यामीन ने अपने सीने पर टैटू गुदवा लिया। अब यामीन सीएम योगी से मिलना चाहते हैं और उन्हें अपना टैटू दिखाना चाहते हैं।यामीन का टैटू वाला फोटो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।





आओ जानें कौन है यामीन सिद्दीकी





आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद और मैनपुरी जिले के बार्डर पर स्थित एटा जिले की तहसील अलीगंज के कस्बा सराय अगहत में 23 वर्षीय यामीन सिद्दीकी भारत शू पैलेस के नाम से फुटवियर की दुकान चलाते है।यामीन शुरू से ही सीएम योगी की कार्यशैली और जन योजनाओं से प्रभावित हैं।जब उनके टैटू गुदवाने की बात उनके मुस्लिम दोस्तों को पता चली तो दोस्तो ने इसकी आलोचना की।हालांकि यामीन का कहना है कि जब से योगी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनी है, तब से प्रदेश की तस्वीर बदल गई है।यामीन कहते हैं कि योगी सरकार की योजना सभी गरीबों के लिए समान है और इसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं होता, फिर चाहें वो हिंदू हो या मु्स्लिम।





भाजपा प्रवक्ता रही नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर बयान के बाद हुई पत्थरबाजी और बवाल के बारे में यामीन का कहना है कि योगी आदित्यनाथ अच्छी सरकार चला रहे हैं। विपक्ष ने उनको बदनाम करने के लिए यह पत्थरबाजी और बवाल कराने की साजिश रची है।