रांची।झारखंड के मुखिया हेमंत सोरेन आज बुधवार 12 बजे एक साथ सेंट्रल लैब, सीटी स्कैन मशीन कोबास जांच मशीन और पीएसए प्लांट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद से ही यहां करीब 100 प्रकार की जांच कम पैसे पर या मुफ्त में उपलब्ध हो जाएगी। इससे पहले रिम्स के मरीजों को विभिन्न प्रकार की जांच के लिए जांच केंद्रों पर जाना पड़ता था।कोई भी बीमारी हो इलाज से पहले बीमारी की जांच अहम होती है।झारखंड राज्य के सबसे बड़े अस्पताल में जांच की बड़ी कमियों को दूर किया जायेगा।बुधवार से अब कई तरह की जांच की शुरुआत हो जाएगी।
रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ मनोज कुमार ने कोबास मशीन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोबास की शुरुआत होते ही कोरोना के सैंपल की जांच बेहतर तरीके से हो पाएगी। इस मशीन से एक दिन में 1200 सैंपलों की जांच हो पाएगी। यह कोरोना ही नहीं, अन्य वायरल इन्फेक्शन की भी जांच करने में सक्षम है। हालांकि, कोबास मशीन का इस्तेमाल माइक्रोबायोलॉजी विभाग के लैब में पिछले डेढ़ महीने से किया जा रहा है।
सीएम सोरेन रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में बनकर तैयार सेंट्रल इमरजेंसी लैब का भी उद्घाटन करेंगे।इस जांच केंद्र में मरीजों को 24 घंटे पैथोलॉजिकल जांच की सुविधा मिल सकेगी। यहां 100 से अधिक तरह की जांच हो सकेगी। लैब का संचालन पैथोलॉजी विभाग, बायोकेमेस्ट्री विभाग, माइक्रोबायोलॉजी विभाग और लैब मेडिसिन द्वारा किया जाएगा। इस लैब में ब्लड-यूरीन कल्चर समेत 100 से अधिक जांच की सुविधा होगी।पेइंग वार्ड के बाहर बने पीएसए प्लांट का भी उद्घाटन होगा। प्लांट से मरीजों को प्रति मिनट 2000 लीटर ऑक्सीजन की सप्लाई की जा सकेगी। कोरोना के दौरान हुई परेशानी को देखते हुए पीएसए प्लांट लगाया गया है। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए यह अत्यंत जरूरी होगा।
जांच रिम्स में शुल्क प्राइवेट में शुल्क
टॉर्च प्रोफाइल 1500 3500
विटामिन डी 600 1230
विटामिन बी12 500 960
सीबीसी टेस्ट 20 550
लीवर फंक्शन टेस्ट 45 300
थायराइड प्रोफाइल 200 350
थायराइड प्रोफाइल 430 1000





