सीएम हेमंत का ऐलान, किसानों को राइस मिलों की सौगात, पलामू प्रमंडल में बिछेगा सड़कों का जाल
सीएम हेमंत का ऐलान,किसानों को राइस मिलों की सौगात,पलामू प्रमंडल में बिछेगा सड़कों का जाल <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

पलामू। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को पलामू जिले के मेदिनीनगर में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित पलामू प्रमंडल स्तरीय मेगा परिसंपत्ति वितरण समारोह में कहा कि किसानों को राइस मिलों की सौगात दी जायेगी।इसे लेकर 29 दिसंबर को आधारशिला रखी जायेगी।पलामू प्रमंडल में 5 हजार करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का जाल बिछेगा।
सीएम हेमंत ने कहा कि ग्रामीण व्यवस्था की मजबूती सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।इसी वजह से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले गरीबों, जरूरतमंदों, आदिवासियों, अनुसूचित जाति, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, बुजुर्गों और नौजवानों समेत समाज के सभी वर्ग और तबके को केंद्र में रखकर पूरे होमवर्क के साथ कार्य योजना बनाकर उसे धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है। ये योजनाएं ग्रामीणों की दशा और दिशा को तय करेंगी। यहां के लोगों को मान सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीविकोपार्जन का अवसर दे रहे हैं क्योंकि इसी की बदौलत राज्य में विकास को गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि सरकार ने सार्वभौमिक पेंशन योजना शुरू की है।इस योजना के तहत पेंशन के लिए एपीएल और बीपीएल कार्डधारी होना अनिवार्य नहीं है। लाभुकों की संख्या सीमा की बाध्यता भी खत्म कर दी गई है। 60 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों के अलावा दिव्यांगों, विधवाओं और एकल महिला को पेंशन मिलेगी।
सीएम हेमंत ने कहा कि सरकार ने पलामू प्रमंडल के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य योजना तैयार कर ली है। अगले 2 सालों में पांच हज़ार करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का जाल बिछेगा। सिंचाई योजनाओं के लिए 800 करोड़ रुपए का डीपीआर बनकर तैयार है।इसके अलावा पेयजल समेत अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए भी राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने इस मौके पर घोषणा की कि झारखंड में राइस मिलों की आधारशिला 29 दिसंबर को रखी जाएगी।
समारोह में पलामू प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले तीनों जिले पलामू, गढ़वा, लातेहार के 11 लाख 29 हज़ार 982 लाभुकों के बीच 8 अरब 58 करोड़ 90 लाख 07 हज़ार 666 रुपए की परिसंपत्ति बांटी गई।इसमें मेदिनीनगर जिले के 5 लाख 63 हज़ार 678 लाभुकों के बीच 5 अरब 61 करोड़ 52 लाख 94 हज़ार 42 रुपए, गढ़वा जिले के 5 लाख 48 हज़ार 209 लाभुकों के बीच 2 अरब 53 करोड़ 92 लाख 50 हज़ार 324 रुपए और लातेहार जिले के 18 हज़ार 95 लाभुकों के बीच 43 करोड़ 44 लाख 63 हज़ार 300 रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।इस मौके पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पलामू द्वारा प्रकाशित दो पुस्तकों का विमोचन किया गया।इसमें पलामू विकास की राह पर और पलामू प्रमंडल में आपकी सरकार-आपके द्वार पुस्तक शामिल है।
इस अवसर पर झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक आलोक चौरसिया, रामचन्द्र सिंह, बैजनाथ राम, पुष्पा देवी और शशिभूषण मेहता, सचिव सुनील कुमार, सचिव कृपानंद झा, प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मेदिनीनगर, गढ़वा और लातेहार जिले के उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

