सीएम हेमंत ने कोरोना के हालात व ओमिक्रोन से बचाव को लेकर अधिकारियों को दिया ये निर्देश
सीएम हेमंत ने कोरोना के हालात व ओमिक्रोन से बचाव को लेकर अधिकारियों को दिया ये निर्देश <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कोरोना संक्रमण की हालत व नये वैरिएंट ओमिक्रोन से बचाव को लेकर की जा रही तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रोन के संभावित खतरे को मद्देनजर रखते हुए हर स्तर पर अलर्ट रहें।
सीएम हेमंत ने कहा कि कोरोना संक्रमण का नया वैरिएंट झारखंड में पैर न पसार सके इसके लिए पूरी तैयारी रखें और कोरोना प्रोटोकॉल का हर हाल में पालन कराए।कोविड वैक्सीनेशन कार्य में तेजी लाएं।कोरोना संक्रमण से बचने का कारगर उपाय सिर्फ और सिर्फ टीकाकरण ही है। जिन लोगों ने पहली डोज नहीं ली है,उनको पहली डोज लगाएं तथा जिन लोगों को दूसरी डोज नहीं लगी है,वे समय कोरोना की दूसरी डोज लगवा लें।
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण कार्य सुनिश्चित हो, ये सरकार का लक्ष्य है। 20 जनवरी 2022 तक शत प्रतिशत टीकाकरण कार्य के लक्ष्य को पूरा करें।अधिकारी कोविड टीकाकरण कार्य में हर हाल में तेजी लाने का प्रयास करें और जिन राज्यों में शत प्रतिशत टीकाकरण कार्य हो चुके हैं, उन राज्यों के टीकाकरण मॉडल की जानकारी प्राप्त कर एक बेहतर कार्य योजना बनाएं।
सीएम हेमंत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के हर पंचायत मुख्यालय में स्थायी वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित करें।सभी सेंटरों में वैक्सीनेशन टीम की प्रतिनियुक्ति करें और आवश्यकता अनुसार वैक्सीनेशन टीम पंचायत स्थित विभिन्न गांवों में घर-घर जा कर छूटे हुए लोगों को पहली एवं दूसरी डोज लगाने का काम प्राथमिकता के तौर पर करे।
सीएम हेमंत ने कहा कि कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को हमें हल्के में नहीं लेना है।इस वैरिएंट से बचने के लिए लोगों को जागरूक कर इससे सतर्क रहने के लिए प्रेरित करें।विदेशों से आने वाले लोगों की कोरोना जांच हर हाल में हो यह सुनिश्चित करें। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डों पर विदेश तथा दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की जांच की व्यवस्था दुरुस्त रखें।जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर ओमिक्रोन वेरिएंट है या नहीं इसकी जांच के लिए सैंपल को शीघ्र ओडिशा भेजें।
सीएम हेमंत ने कहा कि पॉजिटिव मरीजों की 8 दिनों बाद दोबारा कोविड जांच अवश्य करें। ओमिक्रोन वैरिएंट के मरीजों के बेहतर इलाज के लिए कोविड अस्पतालों में अलग वार्ड की व्यवस्था करें। राज्य के सभी जिलों में पर्याप्त मात्रा में दवा, आईसीयू बेड, ऑक्सीजन बेड आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें।जिस जिले अथवा क्षेत्रों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या ज्यादा है, वहां कोरोना जांच अधिक से अधिक हो यह सुनिश्चित करें।
सीएम हेमंत ने कहा कि राज्य में सरकारी और निजी संस्थान मिलाकर 99 मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का का लक्ष्य रखा गया था। 99 में वि
अही तक 80 मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित हो चुके हैं। आगामी 25 जनवरी तक 13 और मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो जाएंगे।
सीएम हेमंत ने कहा कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है।हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए कि स्थिति के अनुसार हम विपत्तियों का सामना मजबूती के साथ कर सकें इसलिए पूरी तैयारी रखें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से सीएम को राज्य में कोरोना की अद्यतन स्थिति एवं तैयारियों की जानकारी दी।
राज्य में अभी तक 129 पॉजिटिव मरीज हैं। अभी तक 70.45 फीसदी लोगों को कोविड वैक्सीनेशन की पहली डोज एवं 35.58 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।राज्य के कोविड अस्पतालों में मरीजों के बेहतर इलाज के लिए 14863 ऑक्सीजन बेड, 3204 आईसीयू बेड, 1456 वेंटिलेटर तथा 8738 नार्मल बेड तैयार रखे गये हैं।छोटे बच्चों के गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए 1147 आईसीयू बेड, 1799 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, 234 वेंटिलेटर एवं 375 मीडियम आईसीयू (एचडीयू) बेड तैयार किए गये हैं।बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, आपदा सचिव अमिताभ कौशल, एनआरएचएम के मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश घोलप, जेएसएलपीएस की सीईओ नैंसी सहाय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

