रांची।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज बुधवार को लोहरदगा जाएंगे।बीएस कॉलेज स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय बिरसा हरित ग्राम योजना सम्मान समारोह में शामिल होंगे।सीएम बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुकों को परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे।लाभुक किसान इस दौरान अपने अनुभव साझा करेंगे।इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।





सीएम हेमंत परिसंपत्तियों का करेंगे वितरण





सीएम हेमंत सोरेन बुधवार को लोहरदगा में होंगे।लोहरदगा में आयोजित कार्यक्रम में चयनित किसानों द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना से जुड़े अपने अनुभव साझा किए जाएंगे।सीएम दोपहर 1 बजे बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी करेंगे।इस कार्यक्रम में लोहरदगा, गुमला, रांची, खूंटी और लातेहार के किसान शामिल होंगे। मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, मंत्री आलमगीर आलम, सांसद धीरज प्रसाद साहू, सांसद सुदर्शन भगत, विधायक चमरा लिंडा समेत अन्य शामिल होंगे।





बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुकों को प्रशस्ति पत्र





जिला स्तरीय बिरसा हरित ग्राम योजना सम्मान समारोह में झारखंड के विभिन्न जिलों के पांच-पांच किसानों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।इस दौरान किसान अपने अनुभव साझा करेंगे. कार्यक्रम में मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुकों को प्रशस्ति पत्र दिया जाना है।





लोहरदगा जिले के लाभुक





01. बालो उरांव, कुम्बटोली, खरकी, किस्को, लोहरदगा





02. भंगा भगत, कोलसिमरी, कुडू, लोहरदगा





03. फुलदेव उरांव, मुन्दो, भटखिजरी, लोहरदगा





04. अफसाना खातून, उगरा, सेन्हा, लोहरदगा





05. नन्दलाल उरांव, मुन्दो, भटखिजरी, लोहरदगा





इनके अलावा अन्य जिलों के किसान भी शामिल हैं।