विशेष संवाददातासरांची। सीएमपीडीआई के गोंदवाना क्लब के तत्वावधान में 14 से 16 अप्रैल तक तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि कस्तूरी महिला सभा, सीएमपीडीआई की अध्यक्षा रूपाली गुप्ता ने शुक्रवार को संस्थान के खेल मैदान में किया।
इस मौके पर सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक व विभागाध्यक्षगण, गोंदवाना क्लब के सदस्य और उनके परिवार के सदस्य तथा खेलप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं।
इस टूर्नामेंट में कुल 12 लीग मैच खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम में एक महिला खिलाड़ी अनिवार्य है और प्रत्येक पारी का पहला ओवर महिला खिलाड़ियों के साथ आरंभ होगा। उक्त जानकारी महाप्रबंधक (टीएस/पीआर) संजय कुमार दुबे ने दी।





