विशेष संवाददाता,रांची। सीएमपीडीआई के कांफ्रेस हॉल में साइबर सुरक्षा-बदलते परिदृश्य के लिए अनुकूलन विषय पर एक प्रशिक्षण-सह-जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। सीएमपीडीआई के मुख्य प्रबंधक (सिस्टम) एससी बेहरा द्वारा सत्र में उपस्थित कर्मियों को सम्यक पर विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर सीएमपीडीआई के मुख्य सतर्कता अधिकारी सुमीत कुमार सिन्हा, क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची के क्षेत्रीय निदेशक जयंत चक्रवर्ती, महाप्रबंधक (सतर्कता) पुष्कर, महाप्रबंधक (टीएस/जनसम्पर्क) संजय कुमार दुबे सहित अन्य महाप्रबंधक व विभागाध्यक्षगण और कर्मी उपस्थित थे।
सीएमपीडीआई के सभी क्षेत्रीय संस्थान के प्रतिनिधि/प्रतिभागीगण इस सत्र में वीसी के माध्यम से जुड़े थे।चूंकि हरेक क्षेत्र में डिजिटलाइजेशन को दिए जाने वाले महत्व को ध्यान में रखते हुए साइबर सुरक्षा ने अधिक महत्व प्राप्त कर लिया है। इसलिए संगठन साइबर सुरक्षा को डिजिटल परिवर्तन प्रक्रिया के एक गैर-उपयोगी भाग के रूप में नहीं देख सकते हैं। इस सत्र में सीएमपीडीआई के सुरक्षा ढांचे पर चर्चा की गई और प्रतिभागियों को अनुचित साइबर गतिविधियों के परिणामों से अवगत कराया गया।
सीएमपीडीआई कर्मियों के बीच साइबर सुरक्षा जागरूकता के स्तर को बढ़ाने की दिशा में अपने प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उक्त जानकारी महाप्रबंधक (टीएस/पीआर) संजय कुमार दुबे ने दी।





