पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,हजारीबाग।सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन(सीबीआई)की टीम ने इचाक थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में गुरुवार को राजू कुशवाहा के घऱ में छापेमारी की।राजू कुशवाहा का बेटा राहुल कुमार ऑनलाइन बैंक से लेनदेन किया था।इसी मामले को लेकर सीबीआई ने छापेमारी की और उनके परिजनों से लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की। साथ ही अपने साथ कुछ महत्वपूर्ण कागजात लेकर टीम पटना चली गई।





सीबीआई की टीम ने हजारीबाग में अपनी दबिश दी है।इस बार सीबीआई की टीम ने बैंक से लेनदेन के मामले को लेकर अपनी दबिश दिखाई है।बताया जाता है कि राहुल कुमार रांची में पढ़ाई करता है और पार्ट‌ टाइम नौकरी भी कर रहा है। राहुल कुमार ने अपने अकाउंट से पैसा लेनदेन किया था।इसी मामले की जांच को लेकर सीबीआई की टीम हजारीबाग पहुंची।





हजारीबाग पहुंचने पर सीबीआई की टीम ने किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी,जिसके घर सीबीआई ने दबिश दी है। उन लोगों ने पूरी घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सुबह करीब 8 बजे सीबीआई की टीम पहुंची।दोपहर करीब 1:40 तक घर में पूछताछ कर अहम दस्तावेज अपने साथ ले गई।





राजू कुशवाहा ने बताया कि सीबीआई ने कुछ बिंदुओं को लिखवाया भी है। साथ ही कहा गया है कि जब भी सीबीआई की ओर से नोटिस भेजा जाएगा पटना आना होगा।





बता दें कि आठ लोगों की टीम ने ये कार्रवाई की है।मामला साइबर अपराध से जुड़ा हुआ है।छापेमारी के दौरान सीबीआई की टीम ने कई पहलुओं की गहन जांच की। सीबीआई की टीम पटना से विशेष रूप से सिरसी गांव पहुंची। छापेमारी के बाद सिरसी गांव में चर्चा का माहौल है। लोग कयास लगा रहे हैं कि इस मामले में आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।