सीसीएल सीकेएस अरगड्डा क्षेत्र का किया गया पुनर्गठन,मदन कुमार अध्यक्ष और प्रशांत बेल्थरिया बने क्षेत्रीय सचिव





मजदूरों का काम के साथ संगठन का विकास हमारी प्राथमिकता : मदन कुमार





प्रतिनिधि,गिद्दी। सीसीएल सीकेएस संबद्ध भारतीय मजदूर संघ क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक सामुदायिक भवन गिद्दी में संपन्न हुईजिसमें अरगड्डा क्षेत्रीय कार्यसमिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय संगठन मंत्री रामेश्वर मंडल, केंद्रीय उपाध्यक्ष सह अरगड्डा क्षेत्र के प्रभारी दिलीप कुमार मौजूद थे।





कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, विश्वकर्मा भगवान एवं माननीय दत्तोपंत ठेंगड़ी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। तदुपरांत अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र प्रदान कर किया गया।क्षेत्रीय सचिव एवं कोषाध्यक्ष द्वारा अपना कार्यवृत्त प्रस्तुत किया गया। ततपश्चात पुरानी कार्यसमिति को भंग कर नई कार्यसमिति की घोषणा संगठन मंत्री के द्वारा की गयी,जिसका सभी लोगों ने भारत माता की जय के उदघोष के साथ समर्थन किया गया।





नई कार्य समिति में अध्यक्ष मदन कुमार,कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार उपाध्याय,उपाध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, बालेश्वर करमाली और प्रवीण सिंह,सचिव प्रशांत बेल्थरिया,सह सचिव संजय सिंह, अखोरी प्रदीप प्रसाद, रीत कपूर एवं आशा देवी,कोषाध्यक्ष विकास सोरेन,संगठन मंत्री रामसेवक सिंह,कार्यालय मंत्री भोला कुमार को बनाया गया है।जब किकमलेश्वर मिश्रा,रविन्द्र कुमार पंडित,धीरज सिंह,चंदन कुमार सिन्हा,शिव वचन यादव,मुन्ना त्रिपाठी,दिनेश यादव,सुधीर कुमार मिश्रा,शिवशंकर कुमार,सूरज चंद गोस्वामी,प्रभा कुमारी और दीपक कुमार को कार्यसमिति सदस्य चुना गया है।