विशेष संवाददाता,रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने पारस अस्पताल पटना में इलाजरत वरिष्ठ पत्रकार सुनील सौरभ के स्वास्थ्य की जानकारी ली।





सुबोधकांत सहाय ने गुरुवार को पारस अस्पताल पटना के यूनिट हेड संजय श्रीवास्तव से दूरभाष पर संपर्क कर मरीज की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए।उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से वरिष्ठ पत्रकार सुनील सौरभ को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।





गौरतलब है कि बिहार के जाने-माने पत्रकार सुनील सौरभ विगत दो सप्ताह से पटना स्थित पारस अस्पताल में भर्ती हैं। वह पेट व किडनी रोग से ग्रसित हैं।पारस अस्पताल के चिकित्सकों ने सुनील सौरभ के मल्टी ऑर्गन फेल्योर का मामला बताया है।विदित हो कि सुबोधकांत सहाय ने इसके पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी ट्विटर पर संदेश प्रेषित करते हुए सुनील सौरभ को यथासंभव सहयोग करने का अनुरोध किया है।