प्रतिनिधि,चतरा।राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोगता शनिवार को पत्थलगड्डा प्रखंड मुख्यालय पहुंचे।इस दौरान मंत्री भोगता अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय स्थित आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। प्रखंड मुख्यालय में आगमन पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनी कुमारी ने मंत्री सत्यानंद भोगता को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री सत्यानन्द भोगता ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुंचाया जा रहा है।सरकार हरेक क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है।चतरा जिला के समुचित विकास सरकार की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में मंत्री सत्यानंद भोगता ने चयनित जरूरतमंद लाभुकों के बीच कंबल, सर्वजन पेंशन स्वीकृति पत्र, छात्रवृत्ति स्वीकृति पत्र, सावित्री बाई फुले योजना स्वीकृति पत्र, किसान क्रैडिट कार्ड,ट्राय साइकिल आदि का वितरण किया।
कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर दास, जिला परिषद सदस्य रामा भगत, 20 सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष बिकास यादव, राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष नवलकिशोर यादव,मंत्री प्रतिनिधि अजय राम, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक साहू, समाजसेवी अम्बिका यादव समेत कई गणमान्य मौजूद थे।





