प्रतिनिधि,चतरा। राज्य के मंत्री सत्यानंद भोगता शनिवार को चतरा सदर प्रखंड के मोकतमा पंचायत के ग्राम मोकतमा निवासी समाजसेवी सह राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता नन्दकिशोर सिंह उर्फ नंदू सिंह के छोटे चाचा स्व. धीरेन्द्र सिंह (डॉक्टर साहब) के ब्रह्मभोज श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री सत्यानंद भोगता ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनकी आत्मा की शांति की कामना की।इस मौके पर उपायुक्त अबु इमरान समेत अन्य उपस्थित थे।





