प्रतिनिधि,जमशेदपुर।अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् जमशेदपुर और होटल किचेन किंग के संयुक्त तत्वावधान में गोविंदपुर में सेना दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर होटल की निदेशिका सह जिला पार्षद सुनीता शाह, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते और महामंत्री राजेश कुमार सिंह ने देश की सुरक्षा में डटे सैनिकों के योगदान को याद करते हुए सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।





इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि नागरिक परिवेश में सैनिकों का सम्मान होते देखना वाकई में बहुत ही गौरवमई पल है। इसके बाद एक एक कर सभी पूर्व सैनिकों ने सेना से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। वहीं उपस्थित अतिथियों समेत पूर्व सैनिक प्रतिनिधि और रिटायर्ड सैनिकों ने मिलकर मौके पर केक कटिंग किया।





इस दौरान रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रमों के साथ-साथ सम्मान समारोह होने के बाद देशभक्ति गीतों पर सभी ने झूमकर सेना दिवस का जश्न मनाया। नन्हें बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर अद्भुत नृत्य एवं नाटक प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। जिसमें भारी संख्या में पूर्व सैनिक एवं सैन्य मातृशक्ति उपस्थित हुए।





कार्यक्रम का संचालन उमेश शर्मा द्वारा किया गया। सभी पूर्व सैनिकों एवं मातृशक्तियों को शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया। जबकि थल सेना से सेवानिवृत्त साथियों का कहना था कि सिविल समाज में सैनिकों का सम्मान एक बेहद गौरवमई एहसास है।





मौके पर संतोष कुमार, उमेश सिंह, जितेन्द्र सिंह, राजीव कुमार सिंह, राकेश कुमार पांडे, उमेश शर्मा, मनोज कुमार सिंह, सत्या प्रकाश, किशोर कुमार, वरुण, विजय कुमार, धीरज सिंह, सुखविंदर सिंह, बिरजू कुमार, केशव वर्मा, किशोरी प्रसाद, संतोष कुमार सिंह, संजय सिंह बागबेड़ा, शशि भूषण सिंह, अमोद, मुकेश कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार प्रसाद, अनिल सिन्हा, किशोरी लाल, योगेश्वर नंद सिंह, सतेंद्र सिंह, अवधेश कुमार, राजेश सिंह, बिनोद कुमार सिंह, सतेंद्र कुमार सिंह, सुरेंद्र पांडेय, कुन्दन सिंह, दीपक शर्मा, दया भूषण, सत्येंद्र सिंह, विनेश प्रसाद, पवन कुमार समेत अन्य अन्य पूर्व सैनिक सपरिवार उपस्थित रहे।