प्रतिनिधि,धनबाद।नारायणी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों की विशेष स्कूल पहला कदम में शनिवार को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) और सीआरवाई के सौजन्य से एक निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। इस कैंप में सीएचसी धनबाद और 108 एंबुलेंस इमरजेंसी सर्विस की टीम भी मौजूद थी।
कैंप में सभी दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य की जांच फिजिशियन डॉ.आई.आलम द्वारा की गई,जिसमें मौसम बदलने पर होने वाली बीमारी,सर्दी जुकाम,बुखार आदि की जांच की गई।जांच के बाद सभी बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क मेडिसिन,विटामिन इत्यादि भी प्रदान की गई।
सचिव अनिता अग्रवाल ने बताया की पहला कदम में समय समय पर निःशुल्क हेल्थ चेक अप कैंप का आयोजन किया जाता है,जिससे बच्चे का स्वास्थ्य बेहतर रह सके।हेल्थ चेकअप कैंप के लिए सचिव अनिता अग्रवाल तथा पूरे पहला कदम परिवार ने सिविल सर्जन धनबाद , स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया, सीआरवाई और सीएचसी धनबाद के अमूल्य सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस मेडिकल कैंप में करीब 100 दिव्यांग बच्चों और उनके अभिभावकों ने स्वास्थ्य जांच कराकर दवा भी प्राप्त किया। सचिव अनिता अग्रवाल ने बताया की समाज के हर वर्ग के सहयोग से ये दिव्यांग बच्चे भी सामान्य जन की तरह समाज की मुख्य धारा से जुड़ने के काबिल हो सकेंगे। अनीता ने सभी सम्मानित जन से आग्रह किया की इन बच्चों के कदम से कदम मिला इन्हे आगे बढ़ने में मदद करें।





