विशेष संवाददाता,रांची। सेल सेटेलाइट टाउनशिप स्थित अम्बेडकर स्टैच्यू नेहरू पार्क में शुक्रवार को डाॅ.भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। टाउनशिप में मूर्ति स्थापित करने के बाद बाबा साहब की यहां पहली जयंती समारोह आयोजित की गई। सभी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात जितेंद्र हेमरोम ने अपने भाषण में उपस्थित लोगों को डॉ. अम्बेडकर के जीवन के कई गूढ़ पहलुओं से परिचित कराया। इसके बाद जगदीश अरोड़ा, कार्यकारी (निदेशक), सीईटी और निर्विक बनर्जी, ईडी (आरडीसीआईएस) ने बाबा साहब के जीवन से प्रेरक तथ्यों को प्रस्तुत किया और सामूहिक रूप से जितना संभव हो सके उन्हें आत्मसात करने का आग्रह किया। संजीव कुमार, ईडी (एचआरडी) और आशीष चक्रवर्ती, ईडी (एसएसओ) भी इस अवसर पर उपस्थित थे।





कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। प्रभात होरो ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सुमन मेहर ने किया।अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ (सेवा) ने भी इस अवसर पर बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पंकज नायक, जयप्रकाश, संजय सुमन, अभय कुमार के योगदान ने इस आयोजन को सफल बनाया।