प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर बुधवार अवैध शराब भंडारण एवं परिवहन की प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सोनारी थाना अंतर्गत परदेशी पाड़ा में स्थानीय पुलिस के सहयोग से उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी के क्रम में उक्त स्थल से अवैध शराब तो बरामद नहीं किया। मगर वहां पर संदिग्ध रूप से खड़ी हुई एक मारुति इको स्टार वैन समेत दो सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटी को टीम ने बरामद किया। जिसके बारे में पूछताछ करने पर उसका कोई मालिक या दावेदार सामने नहीं आया। जिसके बाद टीम ने सभी वाहनों को जब्त कर सोनारी थाना के सुपुर्द कर दिया। वहीं उत्पाद विभाग की टीम संभवतः ऐसी आशंका जता रही है कि जब्त वाहनों से अवैध शराब ढुलाई करने का काम किया जाता है। फिलहाल पुलिस वाहन के मालिकों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।





