प्रतिनिधि,गावां।गावां प्रखंड के खेसनरो मिडिल स्कूल और कहूवाई में बुधवार को फलेरिया जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान फलेरिया बीमारी की रोकथाम को लेकर डॉक्टर कमर के नेतृत्व में चलाया गया,जिसमें 8 स्कूली छात्रों में फलेरिया पोजेटिव पाए गए,जिन्हें स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आवश्यक दवाइयां दी गई।





मो. कमर ने कहा कि फलेरिया के रोक थाम के लिए प्रखंड क्षेत्र के लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।इस मौके पर एलटी रंजन कुमार,पंकज कुमार,बीटीटी राजदा खातून,सुरेश कुमार समेत कई अन्य उपस्थित थे।