प्रतिनिधि,दुमका। पर्यटन कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग अंतर्गत खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के द्वारा मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय स्पोर्ट्स क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन दुमका स्थित इंडोर स्टेडिएम किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला खेल पदाधिकारी तूफ़ान कुमार पोद्दार के साथ जिला खेलकूद संघ के अध्यक्ष उमाशंकर चौबे एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
इस स्पोर्ट्स क्विज़ प्रतियोगिता के साथ साथ चित्रांकन, निबंध, भाषण आदि की भी प्रतियोगिता इंडोर एवं सिधु - कानहु विश्वविद्यालय में सम्पन्न कराया गया। जिसमें अलग अलग ज़िले के चयनित प्रतिभागियों के साथ स्थानीय प्रतिभागियों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। यह कार्यक्रम नेहरु युवा केंद्र एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में कराया।
सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाओं के साथ भेजा गया राँची
सभी चयनित खिलाड़ियों को इंडोर स्टेडिएम दुमका से राँची के लिए विदा किया गया जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए दिनांक 11-01-23 को आर्यभट अकैडमी में शिरकत करेंगे।





