प्रतिनिधि,सिमडेगा। सिमडेगा जिले के पार्वती शर्मा इंटर महिला कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर फूल माला चढ़ा कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। कॉलेज के प्राचार्य सत्यव्रत ठाकुर ने स्वामी विवेकानंद जी के बताए मार्ग पर चलने की बात कही।साथ ही छात्राओं को लक्ष्य का निर्धारण कर आगे बढ़ने की बात कही।मौके पर प्रो दुर्गविजय सिंह देव ने स्वामी विवेकानंद के जीवनी के बारे में विस्तार से बतलाया। वहीं कॉलेज की छात्रा अमृता कुमारी ने भी विस्तार से स्वामी विवेकानंद के बारे में बतलाया।शिक्षक आर के काशी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश के भविष्य है और आप स्वामी विवेकानंद के आदर्शो पर चलते हुए अच्छे से पढ़कर अपने लक्ष्यों को हासिल करते हुए देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। आप अपने समय का सदुपयोग और मन को एकाग्र कर अपने लक्ष्य की ओर दृढ़निश्चय से बढ़े।मौके मुख्य रूप से अर्जुन प्रसाद,वैदेही प्रसाद, सरिता केशरी, निशात अंजुम,किरण माला, मनोरमा सुनीता मिंज, पुरण बड़ाइक,सतीश सिंह,रवि पाढ़ी,सहित सभी छात्राएं उपस्थित थीं।





